Battle Of Galwan: सलमान खान की नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की पहली झलक, फौजी लुक में दिखे 'भाईजान'
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं. यह पोस्ट सिर्फ एक फोटो नहीं, बल्कि उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज बन गया है.
मुंबई, 9 सितंबर : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान'(Battle Of Galwan) की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं. यह पोस्ट सिर्फ एक फोटो नहीं, बल्कि उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज बन गया है.
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें आर्मी की वर्दी पहने हुए देखा जा सकता है. उनके कंधे पर लाल और पीले रंग की रैंक पट्टी लगी हुई है, जो यह बताती है कि वह किसी सैन्य अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं. तस्वीर में क्लैपबोर्ड भी नजर आ रहा है, जिस पर फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' लिखा है. इसके अलावा, क्लैपबोर्ड पर फिल्म के सीन नंबर, टेक नंबर, और शॉट की जानकारी भी दी गई है. तस्वीर में सलमान का लुक काफी गंभीर है. वह चोटिल नजर आ रहे हैं. तस्वीर में उनके माथे से खून बहता नजर आ रहा है. यह भी पढ़ें : Rapper Badshah Live Show: रैपर बादशाह ने अमेरिका के न्यूजर्सी में लाइव शो के दौरान टैरिफ को लेकर प्रेसिडेंट ट्रम्प को किया ट्रोल, VIDEO आया सामने
बता दें कि इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जो साल 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुए असल संघर्ष को पर्दे पर लेकर आएगी. 'बैटल ऑफ गलवान' का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान खान के अलावा, बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं, जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज समेत कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस में सलमान की इस नई फिल्म को लेकर काफी उत्साह है. इसका अंदाजा उनके पोस्ट में आए कमेंट्स के जरिए लगाया जा सकता है.
एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "वाह, सलमान सर, अब दुश्मनों को आपसे कोई नहीं बचा सकता."
दूसरे फैन ने लिखा, ''अब बॉक्स ऑफिस पर गदर मचने वाला है.''
कई फैंस ने दिल और तिरंगे के इमोजी भी कमेंट्स सेक्शन में भेजे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2025 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

