Govinda Celebrates Ganeshotsav: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा के घर विराजे बाप्पा, पत्नी के साथ की गणपति की आरती और पूजा, VIDEO आया सामने
Credit-(X,@nirbhaynews1)

Govinda Celebrates Ganeshotsav: पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता (Sunita) के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और दोनों तलाक लेनेवाले है. लेकिन अब एक वीडियो (Video) ने सभी को हैरान कर दिया है. गोविंदा और उनकी पत्नी एक साथ बड़े प्यार से दिखाई दिए और ये मौका था, उनके घर में गणपति बाप्पा (Ganpati Bappa) के आगमन का. इस दौरान दोनों ने साथ मिलकर पूजा अर्चना की और मौजूद लोगों को लड्डू भी बांटे. इस दौरान दोनों काफी खुश दिखाई दिए. बता दें की पिछले कई महीनों से ख़बरों के माध्यम से बताया जा रहा था की दोनों एक दुसरे से अलग हो रहे है. लेकिन इस तस्वीर ने साफ कर दिया है कि ये केवल अफवाहें थी. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @nirbhaynews1 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Sonu Sood Celebrates Ganeshotsav: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के घर विराजे गणपति बाप्पा; VIDEO

गोविंदा और उनकी पत्नी ने की बाप्पा की आरती