बॉलीवुड

Video: सेल्फी लेने के दौरान फैन ने की सारा अली खान को छूने की कोशिश, एक्ट्रेस ने किया ऐसा बर्ताव कि हर कोई करने लगा तारीफ

फैंस को बिना निराश किए सारा अली खान उनके साथ सेल्फी क्लिक कराती दिखाई दी लेकिन इसी दौरान एक फैन ने उन्हें छूने की कोशिश की जिससे सारा असहज हो गई.

Video: सेल्फी लेने के दौरान फैन ने की सारा अली खान को छूने की कोशिश, एक्ट्रेस ने किया ऐसा बर्ताव कि हर कोई करने लगा तारीफ
सारा अली खान (Photo Credits: Yogen Shah)

सारा अली खान (Sara Ali Khan) को हाल ही में एअरपोर्ट पर एक ऐसी घटना का सामना करना पड़ा है जिसके चलते वो असहज हो गई. दरअसल बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपने फैंस और चाहने वालों से खुलकर मिलते हैं और उनके साथ बिंदास होकर सेल्फी लेते हैं. सारा अली खान भी उन्ही सितारों में से एक है जो पैपराजी के सामने बिंदास होकर पोज देती है. फैंस के साथ दिल खोलकर मिलती है और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाती हैं. लेकिन अब सारा को अपने एक फैन के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा है. दरअसल एअरपोर्ट से बाहर आती सारा अली खान को फैंस देखकर रोमांचित हो उठे. ऐसे में हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने के लिए सामने आने लगा. तो वहीं सारा भी बिंदास होकर अपने फैंस के साथ सेल्फी क्लिक कराने लगी.

हालांकि फैंस के साथ सेल्फी क्लिक कराने के दौरान सारा अली खान तब असहज हो गई जब एक फैन उनके बेहद करीब आ गया और उन्हें हाथ लगाना चाहता था. जिसे देखकर सारा थोड़ी पीछे हट गई. बावजूद सारा ने उस फैन को निराश नहीं किया और उसके साथ सेल्फी क्लिक करवाई लेकिन दूरी बनाते हुए. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

 

View this post on Instagram

 

Wait for it! #SaraAliKhan #SaraAliKhan at airport #SaraAli #Bollywood #bollywoodactress #bollywoodcinema #Entertainment

A post shared by Entertainment Fan Page (@facc2911) on

 

सारा अली खान के शांत बर्ताव ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. जिसके बाद हर कोई सारा की तारीफ करता दिखाई दिया.

वर्कफ्रंट की बात करें सारा अली खान इन दिनों वरुण धवन की फिल्म कूली नंबर 1 की शूटिंग कर रही हैं. सारा की ये फिल्म अगले साल 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. तो वहीं सारा ने कार्तिक आर्यन संग फिल्म आजकल की शूटिंग भी पूरी कर ली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2019 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).