हिंदुस्तानी भाऊ के साथ फोटो पोस्ट करके ट्रोल हुईं ढिंचैक पूजा, लोगों ने कहा- पहली फुर्सत में निकल
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी ढिंचैक पूजा ने हिंदुस्तानी भाऊ के साथ एक फोटो पोस्ट की है जिसे देखकर अब सोशल मीडिया पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.
एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ढिंचैक पूजा (Dhinchank Pooja) और हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गई है. पॉपुलर यूट्यूबर और 'बिग बॉस 11' (Bigg Boss 11) की कंटेस्टेंट रह चुकी ढिंचैक पूजा ने आज फेसबुक पर हिंदुस्तानी भाऊ के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है. इस फोटो में दोनों एक साथ बैठे हुए पोज करते नजर आ रहे हैं. अब फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर भाऊ के फैंस समेत अन्य लोग अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं.
ढिंचैक पूजा ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "हिंदुस्तानी भाऊ के साथ." इस फोटो में पूजा रेड टॉप और रिप्प्ड जीन्स में नजर आ रही हैं वहीं हिंदुस्तानी भाऊ ब्लैक टी-शर्ट और जीन्स पहने दिख रहे हैं.
यूट्यूब पर देश के खिलाफ बोलने वालों का मुंह बंद करने वाले भाऊ की इस फोटो को देखने ने बाद उनके फैंस कह रहे हैं कि ढिंचैक पूजा से मिलने के बाद भाऊ ने जरूर उन्हें 'पहली फुर्सत में निकल' कहा होगा. ये कहकर एक तरफ जहां फैंस भाऊ की तारीफ कर रहे हैं वहीं पूजा को ट्रोल (Troll) कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Episode 69 Updates | 3 Jan 2020: Mahira Sharma ने Paras Chhabra को मारा थप्पड़
आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में भाऊ बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आए थे. शो से उन्होंने और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की और दर्शकों का दिल जीता.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2020 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

