जोया अख्तर: मुझे ऐसी फिल्में पसंद हैं जो लोगों से भरी होती हैं
जोया अख्तर (Zoya Akhtar) जो अपनी पिछली रिलीज लक बाय चांस, ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा और दिल धड़कने दो के साथ अपने समय से एक कदम आगे रही हैं, वह अब 'गली बॉय' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है
जोया अख्तर (Zoya Akhtar) जो अपनी पिछली रिलीज लक बाय चांस, ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा और दिल धड़कने दो के साथ अपने समय से एक कदम आगे रही हैं, वह अब 'गली बॉय' (Gully Boy) के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. जोया अख्तर का निर्देशन अदम्य है, जिसकी गवाही बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों द्वारा मिल रही समीक्षकों के जरिये देखने मिल रही है. एक लाइव इंस्टाग्राम इंटरव्यू के दौरान, जोया अख्तर ने साझा किया, "मुझे जो प्रतिक्रिया मिली है, मैं उससे खुश हूं और मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि हर कोई जिसने इस पर काम किया है उन्हें सराहना मिल रही है, सभी रैपर्स को मैसेज, कॉल आ रहे है, उन्हें मान्यता मिल रही है."
जोया ने आगे कहा कि, " इस तरह से आपने अपना दिल और आत्मा किसी प्रोजेक्ट में लगा दिया हैं, लेकिन बावजूद उसके मुझे थोड़ा खालीपन भी महसूस हो रहा है, क्योंकि यह अब रिलीज हो चुकी है, जिस पर आपने कभी इतना समय बिताया था वह अब जा चुका है."
यह भी पढ़ें:- जोया अख्तर की 'गली बॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहले दिन कमाए इतने करोड़
निर्देशक ने अपनी फिल्म को मिल रही असाधारण प्रतिक्रिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा,"मैं इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मिल रहे मैसेज से अभिभूत महसूस कर रही हूं, और आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने शुरुआती सप्ताहांत में फ़िल्म देखी क्योंकि शुरुआती सप्ताह का व्यापार बहुत मायने रखता है और आप सभी वहां जाने के लिए प्रयास करते है, उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद."
इससे पहले ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो और अब गली बॉय जैसी मल्टी स्टारर फ़िल्म में कलाकारों की टुकड़ी के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए ज़ोया अख्तर ने कहा,"मुझे कलाकारों से बहुत प्यार है, मुझे बहुत सारे अभिनेताओं, बहुत सारे किरदार, बातचीत, रिश्तों से प्यार है और मुझे ऐसी फिल्में पसंद हैं, जो लोगों से भरी हों. ”
चार फीचर फिल्म, दो शॉर्ट फिल्म और एक वेब श्रृंखला के शानदार सफर के साथ, जोया अख्तर उन अग्रणी फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, जिन्होंने मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह बनाई है. जोया अख्तर की फिल्म 14 फरवरी 2019 को देशभर में रिलीज हो चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2019 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

