जोया अख्तर की 'गली बॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहले दिन कमाए इतने करोड़
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी हैं. फिल्म को समीक्षकों द्वारा काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. दर्शक भी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी हैं. फिल्म को समीक्षकों द्वारा काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. दर्शक भी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं. अब फिल्म 'गली बॉय' ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धमाकेदार शुरुआत की है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.40 करोड़ रुपये की कमाई की है. ऑफिशियल हॉलिडे ना होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में सफल हुई है. 3350 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने मेट्रोज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इन आकड़ों की जानकरी दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, " 'गली बॉय' रणवीर सिंह के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है. सिंबा ने पहले दिन गली बॉय से ज्यादा कमाई की थी लेकिन पद्मावत की पहले दिन की कमाई कम थी."
#GullyBoy is Ranveer Singh’s second biggest opener... Lower than #Simmba... Higher than #Padmaavat... Opening Day:
1. #Simmba ₹ 20.72 cr
2. #GullyBoy ₹ 19.40 cr [Thu; revised]
3. #Padmaavat ₹ 19 cr [Thu]
4. #Gunday ₹ 16.12 cr
5. #GoliyonKiRaasleelaRamLeela ₹ 16 cr
India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 15, 2019
आपको बता दें कि जोया अख्तर (Zoya Akhtar) द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने हमें भी बहुत प्रभावित किया था. 'गली बॉय' के रिव्यू में हमने आपको बताया था कि, "जोया अख्तर ने एक स्ट्रगलिंग रैपर की जिंदगी को बड़ी ही खूबसूरती से बड़े पर्दे पर दर्शाया है. फिल्म के कुछ सीन्स ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. जोया अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म हर उस इंसान को प्रेरित करेगी जो हर रोज सुबह नए उत्साह के साथ उठता है और अपने ख्वाबों को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करता है. वह जानता है कि उसके रास्ते में कई बाधाएं हैं लेकिन तब भी वह कभी भी हिम्मत नहीं हारता है."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2019 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

