बॉलीवुड

'गली बॉय' रणवीर सिंह का विवादित बयान, इतना चिल्लाओ की अस्‍पताल के मुर्दे जाग जाएं, वीडियो हुआ वायरल

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. इन दिनों दोनों सितारें अपनी इस फिल्म के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं

'गली बॉय' रणवीर सिंह का विवादित बयान, इतना चिल्लाओ की अस्‍पताल के मुर्दे जाग जाएं, वीडियो हुआ वायरल
रणवीर सिंह (Photo Credits: Twitter)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. इन दिनों दोनों सितारें अपनी इस फिल्म के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. हाल ही में रणवीर 'गली बॉय' को प्रमोट करने के लिए मुंबई में एक इवेंट का हिस्सा बने थे. इस इवेंट में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान रणवीर ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. रणवीर ने कहा कि, "आज रात इतनी आवाज करो कि वहां के सब मुर्दे जाग जाएं." दरअसल, इस इवेंट का आयोजन एक अस्पताल के नजदीक किया गया था.

इसके आगे वीडियो में रणवीर सिंह कहते हैं कि, "बोले तो पुलिस आनी मांगती है इधर. लेकिन फिक्र नहीं करने का तुम...तुम्हारे भाई का भी अभी वर्ड है पुलिस में...बोले तो अपुन भी सिंबा है बाबा.." रणवीर का यह बयान फैन्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:-  गली बॉय के पहले डायलॉग प्रोमो में नजर आई आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के बीच केमिस्ट्री

आपको बता दें कि फिल्म 'गली बॉय' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने किया है. टाइगर बेबी प्रोडक्शन्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).