गली बॉय के पहले डायलॉग प्रोमो में नजर आई आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के बीच केमिस्ट्री
गली बॉय के निर्माताओं ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर फ़िल्माया गया पहला डायलॉग प्रोमो रिलीज कर दिया है.
गली बॉय के निर्माताओं ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर फ़िल्माया गया पहला डायलॉग प्रोमो रिलीज कर दिया है. फ़िल्म के इस नए डायलॉग प्रोमो में रणवीर और आलिया के बीच खट्टा-मीठा रिलेशनशिप देखने मिल रहा है. एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) के साथ फ़िल्म के दोनों मुख्य कलाकार रणवीर और आलिया ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर फ़िल्म का पहला डायलॉग प्रोमो शेयर किया है.
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर पहला डायलॉग प्रोमो शेयर करते हुए लिखा,"
Albina, mar jaayegi tu! Watch the video to find out why.https://t.co/Zaq2ze1fxD@ritesh_sid #ZoyaAkhtar @FarOutAkhtar @tigerbabyindia @RanveerOfficial @aliaa08 @SiddhantChturvD @kalkikanmani @ZeeMusicCompany #GullyBoy
— Excel Entertainment (@excelmovies) February 4, 2019
जब से फिल्म की घोषणा हुई है तब से गली बॉय से अब तक रिलीज हुए कंटेंट को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. पहले फ़िल्म का पोस्टर, फिर ट्रेलर और अब जूक बॉक्स तक फिल्म की हर चीज़ आम जनता के बीच धूम मचा रही है. गली बॉय धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित कहानी है. पहली बार बड़े पर्दे पर आलिया भट्ट के साथ नज़र आने वाले अभिनेता रणवीर सिंह फ़िल्म में एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका निभा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: गली बॉय के मेकर्स ने अल्ताफ शेख पर फिल्माया गया ‘वॉयस ऑफ द स्ट्रीट्स’ का तीसरा एपिसोड किया रिलीज
गली बॉय में आलिया भट्ट भी हैं जो एक्सेल एंटरटेनमेंट और जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के साथ पहली बार अभिनय कर रही हैं और फिल्म में अनदेखे अवतार में नज़र आएंगी. फ़िल्म में रणवीर का किरदार भारतीय रैपर नेज़ी उर्फ नावेद शेख और डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस के जीवनगाथा से प्रेरित है.
जोया अख्तर द्वारा रचित भूमिगत संगीत की वास्तविक दुनिया में रणवीर सिंह का रैपर अवतार दर्शकों को पसंद आ रहा है. एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित "गली बॉय" 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2019 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

