बॉलीवुड

Zero Teaser : सलमान खान के गाल पर शाहरुख ने किया किस, देखें VIDEO

फिल्म 'जीरो' का नया टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया. फैन्स सलमान और शाहरुख को एक साथ देखने के लिए काफी उत्सुक थे और इस टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे

Zero Teaser : सलमान खान के गाल पर शाहरुख ने किया किस, देखें VIDEO
फिल्म 'जीरो' का नया टीजर (Photo Credits : Youtube)

फिल्म 'जीरो' का नया टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया. पहले ही ऐसी खबरें आ रही थी कि ईद के मौके पर इस टीजर को रिलीज किया जाएगा और यह भी कहा जा रहा था कि सलमान और शाहरुख एक बॉक्सिंग रिंग में डांस करते हुए नजर आएंगे. फैन्स सलमान और शाहरुख को एक साथ देखने के लिए काफी उत्सुक थे और इस टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आज जब शाहरुख ने 'जीरो' के टीजर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया, तब फैन्स का यह इतंजार खत्म हुआ.

शाहरुख ने इस वीडियो को शेयर करते वक्त लिखा कि, "ये लो..ये लो.. आनंद एल राय की तरफ से... इस बार ईद का मीठा बहुत तेज़ है. मेरी और 'जीरो' की पूरी टीम की तरफ से आप सबको ईद मुबारक. आप सबको मेरा प्यार और उम्मीद है कि आपको यह टीजर पसंद आएगा."

यह भी पढ़े : - Loveratri Teaser : सलमान के जीजा आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की जोड़ी का दिखेगा जलवा, देखें VIDEO

टीजर में सबसे पहले शाहरुख की एंट्री होती है. उन्होंने एक जैकेट पहन रखी है और उसके ऊपर एक गमछा डाल रखा है. सलमान खान उनके पीछे से आते हैं और कहते हैं, "क्या बहुआ सिंह, सुना है जिसके पीछे लग जाते हो...लाइफ बना देते हो." इसके बाद सलमान और शाहरुख एक साथ डांस करते हुए नजर आते हैं. टीजर के अंत में एक आवाज सुनाई देती है कि , "दोनों भाइयों की तरफ से पूरे हिंदुस्तान को ईद मुबारक."

आपको बता दें कि शाहरुख के अलावा इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में हैं. 'जीरो' का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं और यह फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2018 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).