Loveratri Teaser : सलमान के जीजा आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की जोड़ी का दिखेगा जलवा, देखें VIDEO
फिल्म 'लवरात्रि' का टीजर गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया. 'लवरात्रि' में सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. साथ ही इस फिल्म में उनके अपोजिट वरीना हुसैन दिखाई देंगी.
फिल्म 'लवरात्रि' का टीजर गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया. गुरुवार सुबह सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह आज 3 बजे इस टीजर को लॉन्च करेंगे. उन्होंने लिखा था कि, "सिर्फ आपको यह बताने, आज अर्ली गुड मॉर्निंग. लवरात्रि का टीजर 3 बजे रिलीज किया जाएगा." जो वादा सलमान ने किया था, उसे उन्होंने पूरी तरह निभाया. 'लवरात्रि' में सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. साथ ही इस फिल्म में उनके अपोजिट वरीना हुसैन दिखाई देंगी.
टीजर में हमें सलमान खान की आवाज सुनने को मिली. वह कहते हैं कि, "लवरात्रि, यह कहानी है प्यार और मोहब्बत की....प्यार किया नहीं जाता बस हो जाता है." वीडियो में आयुष और वरीना को गरबा करते हुए देखा जा सकता है.
Sirf aapko yeh batane, aaj early good morning. #LoveratriTeaser out at 3pm. @aaysharma @Warina_Hussain @abhiraj21288 @SKFilmsOfficial pic.twitter.com/uVWTr0PiMl
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 14, 2018
इस फिल्म को लेकर हाल ही में एक विवाद भी हुआ था. 'हिंदू ही आगे' नामक संगठन के आगरा इकाई प्रमुख गोविंद पाराशर का कहना था कि इस फिल्म को जानबूझकर नवरात्री के दौरान रिलीज किया जा रहा है. उनके मुताबिक सलमान ने हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया था और इसलिए उन्होंने सलमान खान को पीटने पर 2 लाख रुपए के इनाम का एलान कर दिया था.
आपको बता दें कि इस फिल्म को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और अभिराज मिनावाला 'लवरात्रि' के निर्देशक हैं. यह फिल्म इसी साल 5 अक्टूबर को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2018 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

