Yuzvendra Chahal की पत्नी Dhanashree Verma सोशल मीडिया पर छाई, किशोर कुमार के गाने पर किया जबरदस्त डांस (Video)
टीम इंडिया के चतुर गेंदबाज यजुर्वेद चहल (Yuzvendra Chahal) की तरह उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) भी काफी टैलेंटेड हैं. अपने गजब के डांस से धनश्री लोगों को इम्प्रेस करना बखूबी जानती हैं. वो आए दिन अपने नए नए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं. ऐसे में उन्होंने अब सोशल मीडिया पर एक बेहद ही शानदार वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो किशोर कुमार के गाने पर थिरकती दिखाई दे रही हैं.
इस वीडियो के लिए धनश्री ने ब्लैक एंड वाईट थीम को चुना है. जहां वो किशोर कुमार के गाने एक लड़की भीगी भागी से गाने पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने साड़ी पहन रखा है. धनश्री का ऐसा रूप सभी को खूब पसंद आ रहा है. उनके इस वीडियो को अब तक 2 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. जबकि फैंस जमकर तारीफ भी कर रह रहे हैं.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि धनश्री और यजुवेंद्र चहल भी कई बार साथ मिलकर वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं. दोनों ने पिछले साल परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2021 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

