Junglee Trailer: विद्युत जामवाल बचाएंगे हाथियों की जान, एक्शन से भरपूर होगी फिल्म, देखें वीडियो
विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म 'जंगली' (Junglee) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के पोस्टर्स पहले ही जारी कर दिए गए थे और दर्शकों को काफी पसंद भी आए. जंगली का ट्रेलर भी काफी दमदार है
विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म 'जंगली' (Junglee) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के पोस्टर्स पहले ही जारी कर दिए गए थे और दर्शकों को काफी पसंद भी आए. जंगली का ट्रेलर भी काफी दमदार है. हमेशा की तरह विद्युत इस बार भी इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है. एक्शन के साथ फिल्म में रोमांस और थोड़ी कॉमेडी का भी तड़का होगा. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि 'भोला' नामक हाथी विद्युत का बहुत अच्छा दोस्त है. विद्युत इस फिल्म में जंगली जानवरों की रक्षा करते हुए नजर आएंगे.
विद्युत ने इस फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "ये एक सच्ची मित्रता की कहानी है. इस कहानी में बहुत सारा एडवेंचर और एक्शन होगा. साथ ही ये साहस और भरोसे की भी कहानी है."
It's a tale...
Of true blue friendship
With loads of adventure & action
With tonnes of courage & faith
It's #Junglee#JungleeTrailer #April5 #ChuckRussell @JungleeMovie @jungleepictures @IAmPoojaSawant @StarAshaBhat #IAmEnough #Kalaripayattu https://t.co/tqpapTlKkC
— Vidyut Jammwal (@VidyutJammwal) March 6, 2019
आपको बता दें कि फिल्म 'जंगली' के कुछ भागों को थाईलैंड में फिल्माया गया है. इस फिल्म में अतुल कुलकर्णी (Atul Kulkarni) भी अहम भूमिका में है. फिल्म में आशा भट्ट (Asha Bhatt) और पूजा सावंत (Pooja Sawant) को भी देखा जाएगा. 'जंगली' का निर्देशन चक रसेल (Chuck Russell) ने किया है. विनीत जैन (Vineet Jain) इस फिल्म के निर्माता है और यह फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. विद्युत की बात करें तो वह इससे पहले 'फोर्स', 'कमांडो' और 'बादशाहो' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2019 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

