Vidyut Jammwal की जैकेट देख पैपराजी ने की तारीफ, फिर एक्टर ने कर डाला ये काम (Video)
विद्युत जामवाल को पैपराजी ने शहर में स्पॉट किया. हमेशा की तरह विद्युत ने भी पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए. लेकिन इस दौरान एक फोटोग्राफर ने अभिनेता के जैकेट की तारीफ़ कर दी.
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) इंडस्ट्री के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. हालांकि अभी तक अभिनेता के हाथ ऐसी कोई बड़ी फिल्म नहीं लगी जिसमें वो अपने टैलेंट को सही मायने में दिखा सके. बावजूद इसके विद्युत की लोगों के बीच अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हैं. ऑनस्क्रीन दर्शकों का दिल जीतने वाले विद्युत ऑफ स्क्रीन भी अपना बड़ा दिल दिखाने से नहीं हिचकते हैं. ऐसे में अब विद्युत ने कुछ ऐसा किया हैं जिसे देखने के बाद कोई भी उनपर अपना दिल लुटा बैठे.
दरअसल विद्युत जामवाल को पैपराजी ने शहर में स्पॉट किया. हमेशा की तरह विद्युत ने भी पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए. लेकिन इस दौरान एक फोटोग्राफर ने अभिनेता के जैकेट की तारीफ़ कर दी. ग्रीन कलर की लिमिटेड एडिशन की जैकेट पहन रखी थी. फोटोग्राफर के मुंह से तारीफ सुनने के बाद विद्युत ने जैकेट निकालकर उसे गिफ्ट कर दिया. एक्टर का ये गेस्चर जिसने भी देखा वो हैरान रह गया.
View this post on Instagram
पैपराजी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि विद्युत जामवाल की ये जैकेट एक लिमिटेड एडिशन थी. जिसकी कीमत 40 हजार की है. विद्युत जामवाल का ये रूप हर कोई पसंद कर रहा है और अभिनेता की जमकर तारीफ़ कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2021 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

