बॉलीवुड

अश्वत्थामा बनने चले Vicky Kaushal को करना होगा और इंतजार, फिल्म की शूटिंग एक बार फिर टली

ऐसे में अब मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू कर सकते हैं. फिलहाल टीम वीजा के क्लियर होने का इंतजार कर रही है. जिसके बाद आदित्य टीम के साथ रेकी के लिए जा सकते हैं.

अश्वत्थामा बनने चले Vicky Kaushal को करना होगा और इंतजार, फिल्म की शूटिंग एक बार फिर टली
विक्की कौशल (Photo Credits: Instagram)

डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म अश्वत्थामा (Immortal Ashwatthama) को लेकर एक बार अच्छी खबर सामने नहीं आ रही हैं. क्योंकि एक बार फिर फिल्म की शूटिंग को पीछे धकेलना पड़ा है. दरअसल फिल्म की पूरी यूनिट अप्रैल में शूटिंग के लिए यूरोप जाने वाली थी. लेकिन फिर कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते उन्हें शूटिंग को पीछे धकेलना पड़ा. जिसके बाद इस ट्रिप एक बार फिर धकेलना पड़ा है. जिसकी वजह है यूरोप में आई बाढ़.

ऐसे में अब मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू कर सकते हैं. फिलहाल टीम वीजा के क्लियर होने का इंतजार कर रही है. जिसके बाद आदित्य टीम के साथ रेकी के लिए जा सकते हैं. फिलहाल उन्होंने अभी तक यूरोप में देशों को फाइनल नहीं किया है. लेकिन ये सब कुछ हालात को देखते हुए बदल भी सकते हैं. फिलहाल विक्की कौशल मिस्टर लेले का शूटिंग खत्म करने के बाद ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.

वैसे विक्की कौशल इन दिनों प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. कैटरीना के कैफ साथ उनके रोमांस की खबरें काफी सुर्ख़ियों में हैं. हालांकि दोनों ने ही अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाईं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2021 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).