बॉलीवुड

सैम मानेकशॉ के अंदाज में दिखे विक्की कौशल, फील्ड मार्शल की पुण्यतिथि पर जारी हुआ फर्स्ट लुक

पिछले साल जब फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका में विक्की कौशल का पहला लुक सामने आया था, हम सभी स्तब्ध रह गए थे. वहीं अब मानेकशॉ की पुण्यतिथि के अवसर पर बायोपिक के निमार्ताओं ने विक्की कौशल का एक अन्य लुक रिलीज कर दिया है.

सैम मानेकशॉ के अंदाज में दिखे विक्की कौशल, फील्ड मार्शल की पुण्यतिथि पर जारी हुआ फर्स्ट लुक
विक्की कौशल (Photo Credits: Instagram)

पिछले साल जब फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) की भूमिका में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का पहला लुक सामने आया था, हम सभी स्तब्ध रह गए थे. वहीं अब मानेकशॉ की पुण्यतिथि के अवसर पर बायोपिक के निमार्ताओं ने विक्की कौशल का एक अन्य लुक रिलीज कर दिया है.

इस लुक के साथ उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. आरएसवीपी मूवीज से लेकर निर्माता रोनी स्क्रूवाला (Ronnie Screwvala), निर्देशक मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) और अभिनेता विक्की कौशल सभी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से नया लुक साझा किया है जिसने एक बार फिर हम सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है. यह भी पढ़े: विक्की कौशल के मशहूर डायलॉग ‘How’s The Josh’ पर मुंबई पुलिस ने बनाया Meme, दिया ये अहम संदेश

अभिनेता विक्की कौशल जल्द मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित बायोपिक में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाएंगे. फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला द्वारा किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).