बॉलीवुड

Vicky Kaushal और Katrina Kaif की शादी के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा, होटल का लैंडलाइन भी किया गया बंद 

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी करने वाले हैं.

Vicky Kaushal और Katrina Kaif की शादी के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा, होटल का लैंडलाइन भी किया गया बंद 
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

Vicky Kaushal and Katrina Kaif Wedding: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर  को राजस्थान  के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी करने वाले हैं.  इनकी शादी को लेकर पिछले महीने से ही खबरें मीडिया में आना शुरू हो गई हैं और अब इससे जुड़ी ताजा अपडेट के अनुसार, शादी समारोह को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये है. शादी में मौजूद रहने वाले होटल कमर्चारियों को सख्त आदेश दिया गया है कि उस दौरान उन्हें अपना मोबाइल फोन जब्त करवाना होगा.

इसी के साथ सिक्स सेंसेस फोर्ट होटल के लैंडलाइन को भी शादी पूरी होने तक बंद रखा जाएगा ताकि किसी भी तरह की पर्सनल जानकारी बाहर लीक न हो. संपर्क में रहने के लिए बाउंसर्स को वॉकी टॉकी थमाई गई है. करीब 100 बाउंसर्स को सुरक्षा के काम पर लगाया गया है. इसके अलावा विक्की और कैटरीना के पर्सनल बॉडीगार्ड्स भी वहां उपस्थित रहेंगे. इन सुरक्षाकर्मियों के लिए वहां के धर्मशाला में रुकने की व्यवस्था की गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

शादी में कई वीआईपी मेहमानों के आगमन की भी आशंका जताई जा रही है. फिलहाल गेस्ट लिस्ट को लेकर पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन बतराया जा रहा है कि करीब 120 लोग शादी समारोह में मौजूद रहेंगे जिनके लिए पूरी तरह से वैक्सीनेटेड रहना अनिवार्य होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2021 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).