बॉलीवुड

पत्नी नताशा दलाल संग रोमांटिक बोट राइड करते नजर आए Varun Dhawan, फोटो शेयर कर लिखा- हनीमून पर नहीं हूं

ऐसे में अब जब वरुण अपनी नई फिल्म भेड़िया की शूटिंग के लिए अरुणाचल प्रदेश पहुंचे हैं. तो साथ में उनकी बेगम साहिबा भी मौजूद है. ऐसे में वरुण और नताशा खुद को इस रोमांटिक बोट राइड का मजा लेने से नहीं रोक पाए.

पत्नी नताशा दलाल संग रोमांटिक बोट राइड करते नजर आए Varun Dhawan, फोटो शेयर कर लिखा- हनीमून पर नहीं हूं
वरुण धवन और नताशा दलाल (Image Credit: Instagram)

वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी नई फिल्म भेड़िया की शूटिंग के लिए अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में मौजूद हैं. फिल्म के सेट से वरुण अब तक कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुके हैं. ऐसे में अब वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) संग रोमांटिक बोट राइड करते हुए फोटो शेयर किया है. हालांकि इस फोटो के साथ वरुण धवन ने साफ किया है कि वो हनीमून पर नहीं है. दरअसल वरुण और नताशा ने हाल ही में बड़े धूमधाम के साथ परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई. जिसके बाद से वरुण आए दिन नताशा संग तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. जिसे फैंस भी बेहद पसंद करते हैं.

ऐसे में अब जब वरुण अपनी नई फिल्म भेड़िया की शूटिंग के लिए अरुणाचल प्रदेश पहुंचे हैं. तो साथ में उनकी बेगम साहिबा भी मौजूद है. ऐसे में वरुण और नताशा खुद को इस रोमांटिक बोट राइड का मजा लेने से नहीं रोक पाए. जाहिर है इस नए जोड़े को काम के साथ साथ अपने इस टाइम को भी एन्जॉय करने का मौका मिल रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

आपको बता दे कि वरुण धवन ने कुछ दिन पहले वरुण धवन ने अपने ट्रेनर के साथ रनिंग करते हुए वीडियो किया शेयर है. जिसमें वरुण धवन की ट्रेनिंग देखते ही बन रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2021 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).