बॉलीवुड

फिल्म भेड़िया के सेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं Varun Dhawan, दौड़ते हुए वीडियो किया शेयर

वरुण धवन ने फिल्म के सेट से अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है. जहां वरुण धवन दौड़ लगाते दिखाई दे रहे हैं. वरुण धवन का ये अंदाज एक प्रो एथलीट जैसा है.

फिल्म भेड़िया के सेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं Varun Dhawan, दौड़ते हुए वीडियो किया शेयर
वरुण धवन (Image Credit: Instagram)

वरुण धवन (Varun Dhawan) को अगर बॉलीवुड का जुनूनी एक्टर कहे तो गलत नहीं होगा. किसी भी रोल में ढलने के लिए के लिए वो अपना 100 पर्सेंट झोक देते हैं. इंटेंस किरदार में वरुण का दम साफ़ देखने को मिलता है. वरुण धवन का यही डेडिकेशन एक बार फिर नजर आ रहा है फिल्म भेड़िया (Bhediya) में. दरअसल वरुण धवन ने फिल्म के सेट से अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है. जहां वरुण धवन दौड़ लगाते दिखाई दे रहे हैं. वरुण धवन का ये अंदाज एक प्रो एथलीट जैसा है. इस वीडियो में वरुण अपने ट्रेनर को पीछे छोड़ते दिखाई दे रहे हैं.

इस वीडियो को वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में वरुण धवन ब्लैक शॉट पहनकर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करने के साथ वरुण धवन ने लिखा कि बैक टू रनिंग. वरुण के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सेनन और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे. जबकि वहीं वरुण धवन को आखिरी बार फिल्म कूली नंबर 1 में देखा गया था. इस फिल्म में वरुण धवन एक साथ सारा अली खान नजर आई थी. जबकि वरुण इसके साथ ही जुग जुग जियो की शूटिंग में भी बिजी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).