Coolie No. 1 Trailer: वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, कॉमेडी कर देगी लोटपोट
फिल्म के इस ट्रेलर में डांस, रोमांस, मस्ती, कॉमेडी और एक्शन का फुल डोज डाला गया है. यही कारण है कि सामने आते है कि ये वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड करने लग गया.
Coolie No. 1 Trailer: सारा अली खान (Sara Ali Khan) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की आने वाली 'कुली नंबर 1' (Coolie No. 1) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. एक लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहें थे. लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिल्म की रिलीज पीछे टल गई. ऐसे में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए ये फिल्म अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. जिसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि गोविंदा की ड्रेस पहन वरुण एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने जा रहें हैं. हालांकि वरुण के साथ इस जर्नी को मजेदार बनाने के लिए उन्हें मिला चुलबुली सारा अली खान साथ.
फिल्म के इस ट्रेलर में डांस, रोमांस, मस्ती, कॉमेडी और एक्शन का फुल डोज डाला गया है. यही कारण है कि सामने आते है कि ये वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड करने लग गया. आप भी देखिए वरुण और सारा की फिल्म मस्ती भरा ट्रेलर. जिसे खुद वरुण ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है.
Aeeeee coolie coolie coolie 🌶🌶🌶 trailer out now 💥 https://t.co/eqyqOTw5l7
— VarunDhawan (@Varun_dvn) November 28, 2020
डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान के साथ परेश रावल, जानी लीवर, राजपाल यादव, चंकी पांडे भी अहम भूमिका में दिखाई देने जा रहे हैं. फिल्म 25 दिसंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी. ऐसे में देखना होगा कि गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म की ये रीमेक क्या कमाल करती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

