बॉलीवुड

सारा अली खान ने ग्रेजुएशन की फोटोज की शेयर, वरुण धवन ने ऐसे किया ट्रोल

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अभिनेत्री सारा अली खान को हाल ही में साझा की गई अभिनेत्री के ग्रेजुएशन वाले दिन की तस्वीर पर एक कमेंट के साथ मजेदार तरीके से ट्रोल किया है. सारा ने हाल ही में चार साल पहले कोलंबिया विश्वविद्यालय से अपने ग्रेजुएशन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं.

सारा अली खान ने ग्रेजुएशन की फोटोज की शेयर, वरुण धवन ने ऐसे किया ट्रोल
वरुण धवन और सारा अली खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) को हाल ही में साझा की गई अभिनेत्री के ग्रेजुएशन वाले दिन की तस्वीर पर एक कमेंट के साथ मजेदार तरीके से ट्रोल किया है. सारा ने हाल ही में चार साल पहले कोलंबिया विश्वविद्यालय से अपने ग्रेजुएशन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं.

सारा इस लॉकडाउन के दौरान अक्सर अपनी पुरानी तस्वीरे सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहीं हैं. साथ ही उन तस्वीर से जुडी यादों को एक मजेदार कैप्शन के साथ अपने फैंस के लिए पेश करती नजर आ रही हैं. इसी बीच सारा ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर 2016 की ग्रेजुएशन के दौरान खीची हुई तस्वीर को शेयर किया  हैं. यह भी पढ़े: सारा अली खान ने ऋतिक रोशन के साथ काम करने की बात पर लगाई मोहर

सारा की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस तस्वीर पर अभिनेता वरुण ने कमेंट किया है, "अब तक तुमने जितनी तस्वीरें साझा की हैं, उनमें सर्वश्रेष्ठ."उनके कमेंट पर 10,584 लाइक्स मिले हैं.

वरुण ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक मोनोक्रोम तस्वीर भी साझा की. तस्वीर में वह कैमरे की तरफ देखते नजर आ रहे हैं. उन्होंने सफेद टी-शर्ट और जैकेट पहन रखा है. जिसमें वरुण बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़े: वरुण धवन मना रहे हैं गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का जन्मदिन, फोटोज शेयर करके लिखा- मैं तुम्हें चुनूंगा

 

View this post on Instagram

 

Sex on fire 🔥

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

तस्वीर को शेयर करते हए उन्होंनेकैप्शन में उन्होंने लिखा है, "सेक्स ऑन फायर."

सारा और वरुण जल्द ही 'कुली नं. 1' में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2020 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).