बॉलीवुड

Tiger Shroff और Disha Patani एक रिश्ते में आई दरार, ब्रेकअप की ये बड़ी वजह आई सामने

बॉलीवुड कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में वायरल हो रही हैं. खबरों की मानें तो 'हेरोपंति' एक्टर ने दिशा से शादी करने से इनकार कर दिया है

Tiger Shroff और Disha Patani एक रिश्ते में आई दरार, ब्रेकअप की ये बड़ी वजह आई सामने
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी (Photo Credits: Instagram)

Tiger Shroff and Disha Patani Breakup: बॉलीवुड कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में वायरल हो रही हैं. खबरों की मानें तो 'हेरोपंति' एक्टर ने दिशा से शादी करने से इनकार कर दिया है जिसके चलते इनके रिश्तों में दरार आ गई है. बताया जा रहा है कि दिशा ने टाइगर से शादी को लेकर चर्चा की और जल्द विवाह के बंधन में बंधने की सलाह दी. लेकिन टाइगर ने ये कहकर इनकार कर दिया कि वें अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं.

ई-टाइम्स पर छपी रिपोर्ट की मानें तो टाइगर और दिशा काफी समय से साथ रह रहे थे. टाइगर अपने पेरेंट्स से भी अलग रहने लगे थे. बीते लंबे समय से फैंस इनकी शादी को लेकर अटकलें लगा आरहे थे और इस दौरान दिशा ने भी महसूस किया कि उन्हें और टाइगर को अब शादी कर लेनी चाहिए. लेकिन टाइगर के जवाब ने उनका दिल तोड़ दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes (@etimes)

दिशा ने टाइगर को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन टाइगर ने कहा 'नहीं अभी नहीं.' इसके चलते दिशा बेहद नाराज हैं और बात इतनी बढ़ गई कि इन्होने ब्रेकअप करने तक का फैसला कर लिया. बता दें कई ब्रेकअप की खबरों को लेकर टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "वें अच्छे दोस्त हैं और हमेशा दोस्त रहेंगे. मैंने उन्हें एक साथ रहते हुए देखा है. मैंने अपने बेटे की पर्सनल लाइफ में हस्तक्षेप नहीं करता और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करता हूं. लेकिन मुझे लगता है कि प्रोफेशनल औअर पर्सनल लेवल पर दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).