Manushi Chhillar Hot Photos: मानुषी छिल्लर का येल्लो आउटफिट में दिखा स्टनिंग अवतार, यूजर्स हार बैठे दिल
मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में डेब्यू अक्षय कुमार के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से किया था. अब जल्द ही वे जॉन अब्राहम के साथ फिल्म तेहरान में नजर आने वाली हैं.
Manushi Chhillar Hot Photos: मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम कर चुकीं मानुषी छिल्लर इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अपने स्टनिंग अवतार से फैंस का दिल अपने नाम करती रहती हैं. हाल ही में मानुषी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका सिजलिंग अवतार नजर आ रहा है. एक्ट्रेस ने येल्लो कलर का हॉट आउटफिट पहना है और झाड़ियों के बीच पोज देते नजर आ रही हैं. मानुषी ने लाइट मेकअप के साथ ईयरिंग्स कैरी किए है और बाल खुले रखे हैं.
मानुषी का यह स्टनिंग अवतार देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं और कमेंट बॉक्स पर फायर इमोजी और रेड हार्ट दे दना दन ड्रॉप कर रहे हैं. एक यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ में लिखा-आपकी आंखे मतलब वाओ. दूसरे ने लिखा-इसे कहते हैं असली खूबसूरती. तीसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा-जरा बचके जंगल में सांप बिच्छू न काट लें. एक्ट्रेस की पोस्ट पर इस तरह के कमेंट्स लगातार आ रहे हैं.
View this post on Instagram
मानुषी बड़े पर्दे पर पहली बार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ यश राज की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj) में नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने रानी संयोगिता का किरदार निभाया है. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. अब जल्द ही मानुषी एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं. वे तेहरान (Tehran) फिल्म में जॉन अब्राहम के अपोजिट दिखाई देंगी.
Tehran फिल्म में Manushi Chhillar की हुई एंट्री, फिल्म में जॉन अब्राहम के अपोजिट आएंगी नजर
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

