बॉलीवुड

Game Over Teaser: तापसी पन्नू की फिल्म के टीजर को देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे, देखें वीडियो

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'गेम ओवर' (Game Over) का टीजर (Teaser) रिलीज कर दिया गया है. टीजर काफी रोमांचक है और इसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Game Over Teaser: तापसी पन्नू की फिल्म के टीजर को देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे, देखें वीडियो
फिल्म 'गेम ओवर' का टीजर (Photo Credits: Youtube)

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'गेम ओवर' (Game Over) का टीजर (Teaser) रिलीज कर दिया गया है. टीजर काफी रोमांचक है और इसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. टीजर देखकर समझ में आ रहा है कि इस फिल्म की कहानी एक गेम से जुड़ी हुई है. वीडियो में गेम की वजह से तापसी काफी परेशान नजर आ रही हैं. यह एक तेलुगु फिल्म है जिसे निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) हिंदी में पेश करने जा रहे हैं.

अनुराग कश्यप ने इस फिल्म के टीजर को ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "अगर आप इस खेल के शिकार है तो आपको प्रार्थना करनी चाहिए. ये रहा गेम ओवर का टीजर." एक नजर डालिए इस फिल्म के टीजर के वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- Saand Ki Aankh First Look: तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर का ये लुक देखकर रियल शूटर दादी भी हुईं हैरान, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

आपको बता दें कि फिल्म 'गेम ओवर' का निर्माण वाई नॉट स्टूडियोज और रिलायन्स एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है. अश्विन सरवनन ने फिल्म का निर्देशन किया है. वह इससे पहले 'माया' और 'इरावाकालम' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं. फिल्म को हिंदी में पेश करने के बारे में अनुराग कश्याप ने आईएएनएस से कहा था कि, "इस गेम-चेंजिंग फिल्म को हिंदी में पेश करने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं. यह फिल्म इस बात को एक बार फिर से साबित करती है कि दक्षिण में फिल्म निर्माण की गुणवत्ता उच्चकोटि का है और यह देखकर भी अच्छा लगा कि कैसे (निर्देशक) अश्विन सरवनन ने सीमा से परे जाकर दो विभिन्न शैलियों को मिलाकर एक अच्छी फिल्म का निर्माण किया है."

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2019 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).