Swatantrya Veer Savarkar Teaser: फिल्म 'सावरकर' का टीजर रिलीज, VIDEO देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Swatantrya Veer Savarkar Teaser

Swatantrya Veer Savarkar Teaser: एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का टीजर रिलीज हो गया है. ये फिल्म विनायक दामोदर सावरकर उर्फ वीर सावरकर की जिंदगी पर आधारित है. सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर फिल्म मेकर्स ने इसकी पहली झलक फैंस को दी है. टीजर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. टीजर के मुताबिक, वो वीर सावरकर ही थे, जिन्होंने भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस और आर्म्ड रेवलूशन को प्रेरित किया था.