बॉलीवुड

नवंबर में होगी सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की शादी? ये रही पूरी डिटेल्स

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की गिनती बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में होने लगी है. दोनों सोशल मीडिया पर कई दफा एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार भी कर चुके हैं. अब दोनों की शादी को लेकर खबर सामने आई है.

नवंबर में होगी सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की शादी? ये रही पूरी डिटेल्स
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल (Photo Credits: Instagram)

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और रोहमन शॉल (Rohman Shawl) की गिनती बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में होने लगी है. दोनों सोशल मीडिया पर कई दफा एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार भी कर चुके हैं. सुष्मिता सेन के भाई की शादी में दोनों ने खूब मौज मस्ती भी की थी. शादी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें सुष्मिता और रोहमन जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे थे. अब दोनों की शादी को लेकर खबर सामने आई है.

द वोग की रिपोर्ट के अनुसार सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल नवंबर या दिसंबर के महीने में शादी कर सकते हैं. रोहमन पहले ही सुष्मिता को प्रपोज कर चुके हैं और एक्ट्रेस ने हामी भी भर दी है. दोनों शादी के लिए एक अच्छे समय के बारे में विचार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- सुष्मिता सेन का रोमांटिक अवतार, बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से कहा- मेरी जान

आपको बता दें कि हाल ही में सुष्मिता और रोहमन के ब्रेक अप की खबरें भी सामने आई थी. रोहमन शॉल की सोशल मीडिया स्टोरीज को देखकर ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों के रिश्ते में दरार आ  गई है. उन्होंने लिखा था कि, "तुम अपने पार्टनर से ये उम्मीद रखते हो कि वो तुम्हारे साथ अच्छा बर्ताव करे क्योंकि तुम उसके साथ रिलेशनशिप में हो ? अगर कोई तुम्हें ठीक से ट्रीट नहीं करता और तुम उसके साथ हो तो ये तुम्हारी गलती है. खुद से प्यार करो." हालांकि, बाद में दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसके बाद ये पता लगा कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).