बॉलीवुड

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के रिश्ते में आई दरार? मॉडल के इस पोस्ट ने उठाए सवाल

सुष्मिता सेन काफी समय से रोहमन शॉल के साथ अपनी नजदीकियों के कारण सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. रोहमन और सुष्मिता कई दफा सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं. मगर अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों के रिश्त्ते में दरार आ गई है. रोहमन की इन्स्टाग्राम स्टोरी देखकर ऐसा लग रहा है कि सुष्मिता और उनके बीच सब ठीक नहीं है.

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के रिश्ते में आई दरार? मॉडल के इस पोस्ट ने उठाए सवाल
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन (Photo Credits: Instagram)

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) काफी समय से रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ अपनी  नजदीकियों के कारण सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. रोहमन और सुष्मिता कई दफा सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं. फैन्स को दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लगती है. मगर अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों के रिश्त्ते में दरार आ गई है. रोहमन की इन्स्टाग्राम स्टोरी देखकर ऐसा लग रहा है कि सुष्मिता और उनके बीच सब ठीक नहीं है.

रोहमन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, " सुनो...तुम, हां मैं तुमसे ही बात कर रहा हूं. तुम किस वजह से परेशान हो रहे हो. मैं 24 घंटे तक तुम्हारी बाते सुनुंगा. मुझसे बात करो." इसके आगे उन्होंने लिखा कि, " तो क्या तुम्हें ऐसा लगता है कि तुम  रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के लिए बहुत कुछ कर रहे हो मगर वो उतना नहीं करता. तुम्हें ये समझना होगा कि अगर  तुम अपने प्रेमी के लिए कुछ करते हो तो वो तुम्हारा फैसला है. उनसे उम्मीद मत करो. उनके लिए कुछ इसलिए करों क्योंकि तुम्हें सच में ऐसा महसूस होता है. इसलिए नहीं क्योंकि तुम चाहते हो कि वो भी तुम्हारे साथ वैसा करें."

यह भी पढ़ें:- VIDEO: भाई की शादी का था मौका, सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड के साथ किया ऐसा डांस, जीता सभी का दिल

रोहमन शॉल ने ये भी लिखा कि, "तुम अपने पार्टनर से ये उम्मीद रखते हो कि वो तुम्हारे साथ अच्छा बर्ताव करे क्योंकि तुम उसके साथ रिलेशनशिप में हो ? अगर कोई तुम्हें ठीक से ट्रीट नहीं करता और तुम उसके साथ हो तो ये तुम्हारी गलती है. खुद से प्यार करो." अभी तक रोहमन और सुष्मिता ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है. अब ये तो वक्त ही बताएगा कि दोनों साथ है या नहीं ?

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2019 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).