बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत के फोन का अब तक इंतजार कर रहे हैं दोस्त मुकेश छाबड़ा, एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी कर रही हैं उन्हें याद

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए अब एक महीने पूरे हो चुके हैं. आज उन्हें याद करते हुए एक बार फिर उनके दोस्त और करीबी एक बार फिर भावुक हो उठे हैं. सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए पोस्ट लिखकर लोग उन्हें याद कर रहे हैं तथा अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत के फोन का अब तक इंतजार कर रहे हैं दोस्त मुकेश छाबड़ा, एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी कर रही हैं उन्हें याद
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत और मुकेश छाबड़ा (Photo Credits: Twitter)

Sushant Singh Rajput One Month Death Anniversary: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए अब एक महीने पूरे हो चुके हैं. आज उन्हें याद करते हुए एक बार फिर उनके दोस्त और करीबी एक बार फिर भावुक हो उठे हैं. सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए पोस्ट लिखकर लोग उन्हें याद कर रहे हैं तथा अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं. आज सुशांत के दोस्त मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) और एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने भी उन्हें किया है.

सुशांत को याद करते हुए मुकेश ने आज ट्विटर पर लिखा, "एक महीना हो गया है आज अब तो कभी फ़ोन भी नहीं आएगा तेरा." इसी के साथ उन्होंने एक सैड स्माइली भी पोस्ट की है. मुकेश को अब भी उनके फोन का इंतजार है और उनके पोस्ट में उनका दर्द भी साफ झलकता है.

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की याद में बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

अंकिता ने भी आज सुबह घर पर पूजा करके सुशांत को याद किया है. उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें देखा गया कि घर में मंदिर के आगे एक दीया जलाया गया है और वहां कुछ फूल भी रखे हुए हैं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए अंकिता ने लिखा, "भगवान का बच्चा."

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने बदली अपनी वॉट्सएप प्रोफाइल फोटो, रखी ये तस्वीर

सुशांत के फैन क्लब्स भी आज एक्टर को याद करते हेउ पोस्ट कर रहे हैं. आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे ने सुशांत के परिवार वालों से मुलाकात भी की थी और इसके अलावा वो इस दुखद घड़ी में उनका साथ देने उनके होम टाउन बिहार भी गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).