Sushant Singh Rajput पर बन रही फिल्म न्याय का टीजर हुआ रिलीज, परदे पर दिखेगा कौन सा सच?
सुशांत सिंह राजपूत और न्याय : द जस्टिस फिल्म पोस्टर (Photo Credits: Facebook)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने पिछले साल दुनिया को अलविदा कह दिया. सुशांत के निधन बाद सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ उनके लिए न्याय की मांग की जाने लगी. ऐसे में अब सुशांत पर एक फिल्म बन रही है जिसका नाम है न्याय द जस्टिस. इस फिल्म का टीजर सामने आ चुका है. जिसमें कई सवाल उठते दिखाई दे रहे हैं.