बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Demise: सुशांत सिंह राजपूत के मौत पर डायरेक्टर शेखर कपूर का बड़ा खुलासा, कहा- जानता था कि आप किस दर्द से गुजर रहे हैं

डायरेक्टर शेखर कपूर ने ट्वीट करके एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि मुझे पता है कि सुशांत किस दर्द से गुजर रहें हैं और उसके पीछे कौन है.

Sushant Singh Rajput Demise: सुशांत सिंह राजपूत के मौत पर डायरेक्टर शेखर कपूर का बड़ा खुलासा, कहा- जानता था कि आप किस दर्द से गुजर रहे हैं
शेखर कपूर और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

Sushant Singh Rajput Demise: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं रहें. रविवार को उन्होंने बांद्रा (Bandra) स्थित अपने घर पर सुसाइड कर लिया. उनके निधन की खबर ने पूरे बॉलीवुड को सन्न करके रख दिया. अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान समेत तमाम बड़े सितारें सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर करते नजर आ रहे हैं. जिसके बाद आज सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विलेपार्ले स्थिति शमशान घाट में करीबी दोस्तों की मौजूदगी में किया गया. लेकिन अब डायरेक्टर शेखर कपूर ने ट्वीट करके एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि मुझे पता है कि सुशांत किस दर्द से गुजर रहें हैं.

शेखर कपूर ने लिखा कि मुझे जानता था कि आप किस दर्द से गुजर रहे थे. मुझे उन लोगों की कहानी पता है, जिन्होंने तुम्हें इतनी बुरी तरह गिराया. जिसके कारण तुमने रोने के लिए मेरे कंधे का सहारा लिया. काश मैंने पिछले 6 महीनों में तुम्हारे आस-पास होता. तुम्हारे साथ जो हुआ वह उनका कर्म था. तुम्हारा नहीं.'

आपको बता दे कि शेखर कपूर ही एक्ट्रेस कंगाना रनौत ने भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि सुशांत शानदार एक्टर थे. उन्होंने बेहतरीन फ़िल्में दी. लेकिन उनके काम को कभी सराहना नहीं मिली. गली बॉय जैसी फिल्म तमाम अवॉर्ड्स मिलते हैं लेकिन अच्छी फिल्मों को नजरअंदाज कर दिया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2020 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).