Sunny Leone ने Google पर फिर मारी बाजी, सबसे ज्यादा सर्च की गई पर्सनालिटी बन इन सेलेब्स को भी पछाड़ा
सनी लियोन (Sunny Leone) अपनी खूबसूरती और हॉट पर्सनालिटी के दम पर अभी भी अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही है. यहीं वजह है कि सनी साल 2018 की तरह ही इस साल भी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई पर्सनालिटी बन गई हैं. उन्होंने इस मामलें में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है.
मुंबई: सनी लियोन (Sunny Leone) अपनी खूबसूरती और हॉट पर्सनालिटी के दम पर अभी भी अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही है. यहीं वजह है कि सनी साल 2018 की तरह ही इस साल भी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई पर्सनालिटी बन गई हैं. उन्होंने इस मामलें में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है.
गूगल ट्रेंड्स एनालिटिक्स के आंकड़ों के अनुसार अगस्त के पहले हफ्ते तक सनी लियोन सबसे अधिक ढूंढे जाने वाली हस्तियों की सूची में टॉप पर है. हालांकि अधिकतर लोगों ने सनी से जुड़ी वीडियो को गूगल पर सर्च किया है. इसके साथ ही उनकी बायोपिक सीरीज 'करणजीत कौर : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' को भी लोगों ने गूगल पर खूब ढूंढा है. हालांकि उनकों सर्च करने वाले सबसे ज्यादा लोग पूर्वोत्तर भारत के राज्यों से है. जिसमें से सबसे ज्यादा बार मणिपुर और असम के लोगों ने सनी को गूगल पर सर्च किया है.
वहीं अगर सनी लियोन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में देखा गया था. हालांकि, इस फिल्म में उनका सिर्फ एक आइटम नंबर था. दर्शकों को उनका ग्लैमरस अवतार बेहद पसंद आया था. इसके अलावा सनी जल्द ही साउथ की फिल्म 'रंगीला' और 'वीराम देवी' में नजर आने वाली है.
आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और समय समय पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फॉलोअर्स हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2019 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

