Sooryavanshi: फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर रोहित शेट्टी ने कहा- अपनी फिल्मों में पुलिस की क्रूरता कभी नहीं दिखाई

पुलिस पर आधारित 'सिंघम', 'सिम्बा' और आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' बनाने वाले फिल्मकार रोहित शेट्टी का कहना है कि अपनी फिल्मों में वह पुलिस की बर्बरता व क्रूरता दिखाने में विश्वास नहीं करते हैं.

फिल्म सूर्यवंशी कास्ट- रोहित शेट्टी, कटरीना कैफ, अक्षय कुमार, अजय देवगनरणवीर सिंह (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: पुलिस पर आधारित 'सिंघम'(Singham), 'सिम्बा' (Simba)  और आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी'(Sooryavanshi) बनाने वाले फिल्मकार रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का कहना है कि अपनी फिल्मों में वह पुलिस की बर्बरता व क्रूरता दिखाने में विश्वास नहीं करते हैं. आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च के समय उनका यह बयान आया, जब उन्हें बताया गया कि मुठभेड़ और हिंसा के मामले में अक्सर उनकी फिल्म में पुलिस की बर्बरता व क्रूरता का महिमामंडन किया जाता है.

शेट्टी ने कहा, "मेरी फिल्मों में क्रूरता? मैंने अपनी फिल्मों में कभी भी (पुलिस) क्रूरता नहीं दिखाई है. यह पूरी तरह से गलत सवाल है. आपने मेरी कोई भी फिल्म नहीं देखी है. आपने कुछ और फिल्में देखी होंगी."यह भी पढ़ें: Sooryavanshi Trailer का इंटरनेट पर धमाल! सोशल मीडिया पर Viral हुए ये Funny Memes

ये भी पढ़ें: Sooryavanshi Trailer Launch: रणवीर सिंह ने कराया अक्षय कुमार-अजय देवगन को इंतजार, पैर छूकर मांगी माफी

ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन (Ajay Devgn) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय (Akahay Kumar), कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सह-निमार्ता करण जौहर (Karan Johar) भी मौजूद थे. रोहित शेट्टी निर्देशित 'सूर्यवंशी' 24 मार्च को रिलीज होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट