शादी की खबरों पर Shraddha Kapoor का पहला रिएक्शन आया सामने, कैमरे पर दिया ये जवाब
फोटोग्राफर ने श्रद्धा से पूछा कि क्या आप और रोहन श्रेष्ठ शादी करने जा रहे हैं? फोटोग्राफर से यह सवाल सुनकर श्रद्धा चौंक गई और फिर सवाल को टालते हुए उन्होंने मराठी में जवाब दिया.
पिछले कुछ दिनों से श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और उनके खास दोस्त रोहन श्रेष्ठ की शादी की खबरें काफी चर्चा में चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जल्द शादी बंधन में बंध सकते हैं. ऐसे में अब खुद श्रद्धा कपूर ने अपनी शादी के सवाल पर जवाब दिया है. दरअसल श्रद्धा कपूर एक लंबे शूट के बाद कल देर रात मुंबई लौटी. इस दौरान एयरपोर्ट पर खड़े मीडिया ने श्रद्धा कपूर को स्पॉट किया. तो वही श्रद्धा कपूर भी मीडिया के सामने अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आई. लेकिन इस दौरान एक फोटोग्राफर ने श्रद्धा कपूर से पूछ लिया उनकी शादी पर सवाल.
फोटोग्राफर ने श्रद्धा से पूछा कि क्या आप और रोहन श्रेष्ठ शादी करने जा रहे हैं? फोटोग्राफर से यह सवाल सुनकर श्रद्धा चौंक गई और फिर सवाल को टालते हुए उन्होंने मराठी में जवाब दिया. श्रद्धा ने उससे कहा कि 'क्या बोल रहा है?' वैसे एअरपोर्ट पर श्रद्धा का लूक देखने वाला था. वो बैगी पेंट और ब्लैक बूट के साथ ब्लैक ओवरकोट में नजर आई. इस दौरान श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थी.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बाद जब श्रद्धा के खास दोस्त रोहन ने उन्हें शादी की मुबारकबाद दी, तो वरुण ने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसके बाद श्रद्धा और रोहन की शादी की खबरें मीडिया में फैलने लगी. जिसके बाद श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने जवाब देने हुए कहा कि रिपोर्ट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानता. लेकिन मैं अपनी बेटी के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा, मेरे कहने का मतलब यह है मेरी बेटी का जो भी फैसला होगा मैं उसके साथ हूं. रोहन श्रेष्ठ ही नहीं मेरी बेटी जिस इंसान से भी शादी करना चाहती है मैं उसके फैसले का सम्मान करूंगा और उसके साथ रहूंगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2021 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

