Shilpa Shetty ने गणेश आरती का वीडियो शेयर कर कहा- गन्नू राजा साथ हैं, तो हर संकट की मात है
शिल्पा शेट्टी ने आरती का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो बेटे के साथ नजर आ रही हैं. विघ्नहर्ता की आरती उतारकर शिल्पा यहां बप्पा से अपने सारे दुखों को हरने की प्रार्थना करती दिखाई दे रही हैं.
अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) एक तरफ जहां जेल की सलाखों के पीछे हैं. वहीं उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी लाइफ को नॉर्मल तरीके से जीने की कोशिश में जुटी हुई हैं. यही कारण है कि शिल्पा ने अपने रियलिटी शो डांस दीवाने चैप्टर 4 की शूटिंग भी शुरू कर दी हैं. जिसके बाद उन्होंने इस गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा को भी विराजा है. शिल्पा ने कल बच्चों के साथ खेलते हुए फोटो शेयर की थी. जिसे सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला. ऐसे में अब उन्होंने आरती का एक वीडियो शेयर किया है.
जिसमें शिल्पा और उनके बेटे के साथ नजर आ रही हैं. विघ्नहर्ता की आरती उतारकर शिल्पा यहां बप्पा से अपने सारे दुखों को हरने की प्रार्थना करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा ‘हर साल की तरह इस साल भी हमारे गन्नू राजा साथ है. तो हर संकट की मात है. गणपति बप्पा मोरिया. शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट पर सोनू सूद, सुनील शेट्टी और हरभजन सिंह ने भी रियेक्ट किया है और उन्होंने हाथ जोड़कर गणपति बप्पा की जय जयकार की.
View this post on Instagram
आपको बता देगी शिल्पा शेट्टी इस साल अपने बच्चों के साथ ही गणेश चतुर्थी का त्योहार मना रही हैं. एक तरफ पति राज कुंद्रा जहां जेल में सलाखों के पीछे हैं वहीं उनकी बहन शमिता बिग बॉस ओटीटी में दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश में जुटी हुई है. उम्मीद करें कि बप्पा शिल्पा के सारे दुखों को हर ले.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2021 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

