कोरोना वायरस के भय के बीच शिल्पा शेट्टी ने बेटे के साथ दिया फिट रहने का मंत्र, शेयर किया खास वीडियो
फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक शिल्पा शेट्टी भी फैन्स को लगातार मोटिवेट कर रही हैं. शिल्पा आए दिन नए नए फोटोज और वीडियोज शेयर कर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक कर रही हैं
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरी दुनिया का हाल बेहाल है. लोगों से अपने घरों पर बने रहने की अपील की जा रही है. बॉलीवुड के सेलेब्स भी फैन्स से घरों से बाहर ना निकलने का अनुरोध कर रहे हैं. तो वहीं कुछ सेलेबस घर पर रहते हुए खुद को कैसे फिट रखे उसके लिए अलग अलग टिप्स भी दे रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी फैन्स को लगातार मोटिवेट कर रही हैं. शिल्पा आए दिन नए नए फोटोज और वीडियोज शेयर कर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक कर रही हैं जिससे वो इस मुश्किल दौर से निकल सके. ऐसे में अब शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे विवान के साथ एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें दोनों मां बेटे पोज देते दिखाई दे रहे हैं.
अपने इस वीडियो की शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा कि आज मेरा मंडे भी सनडे हो गया. जिसमें मां बेटे वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं. जाहिर है शिल्पा अपने इस वीडियो से लोगों मोटिवेट करना चाहती हैं. जिसे देखने के बाद बेशक आप भी जोश से भर जाएंगे.
आपको बता दे कि जब से कोरोना वायरस को लेकर लोगों को घर पर रहने के आदेश आए हैं. तभी से शिल्पा शेट्टी आए दिन सोशल मीडिया पर नए नए पोस्ट कर फैन्स को फिटनेस और योग के प्रति जागरूक कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2020 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

