Shanaya Kapoor Belly Dance: शनाया कपूर का हॉट बेली डांस देखकर दंग हुए फैंस, Video ने इंटरनेट पर उड़ाए लोगों के होश
बॉलीवुड की अपकमिंग एक्ट्रेस शनाया कपूर इंडस्ट्री में कदम रखने को पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ बॉलीवुड एम् अपनी शुरुआत करने जा रही शनाया अपने फिजिक, पर्सनालिटी और साथ ही अपने डांसिंग स्किल्स पर काम कर रही हैं.
Shanaya Kapoor Belly Dance Video: बॉलीवुड की अपकमिंग एक्ट्रेस शनाया कपूर इंडस्ट्री में कदम रखने को पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ बॉलीवुड एम् अपनी शुरुआत करने जा रही शनाया अपने फिजिक, पर्सनालिटी और साथ ही अपने डांसिंग स्किल्स पर काम कर रही हैं. एक्ट्रेस ने आज सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो कमाल के अंदाज में बेली डांस करती नजर आ रही हैं.
शनाया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपनी डांस ट्रेनर संजना मुथरेजा के साथ अपने गजब के स्टाइल में कमर लचकाती दिख रही हैं. वीडियो में उनकी अदाओं और उनका कातिलाना अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शनाया ने कैप्शन दिया, "जमीन पर काम करना हमेशा मेरे लिए एक चुनौती रहा है! मुझे आगे बढ़ाने के लिए तुम्हारा धन्यवाद.
View this post on Instagram
शनाया कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया था कि वो डीसीए टैलेंट के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं. इससे पहले उन्होंने जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2021 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

