बॉलीवुड

Shakuntala Devi Trailer: ह्यूमन कंप्यूटर बनी विद्या बालन का अंदाज जीत लेगा आपका दिल, देखें मनोरंजन से भरपूर फिल्म का ये ट्रेलर Video

फिल्म 'मिशन मंगल' से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली विद्या बालन की अगली फिल्म 'शकुंतला देवी' बायोपिक का मनोरंजन से भरा ट्रेलर आज मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है.

Shakuntala Devi Trailer: ह्यूमन कंप्यूटर बनी विद्या बालन का अंदाज जीत लेगा आपका दिल, देखें मनोरंजन से भरपूर फिल्म का ये ट्रेलर Video
फिल्म 'शकुंतला देवी' का ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

Shakuntala Devi Official Trailer Video: फिल्म 'मिशन मंगल' से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली विद्या बालन (Vidya Balan) की अगली फिल्म 'शकुंतला देवी' बायोपिक का मनोरंजन से भरा ट्रेलर आज मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से मशहूर शकुंतला देवी की जीवन गाथा को विद्या एक दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों के सामने पेश करने जा रही हैं. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) भी लीड रोल में हैं.

विद्या ने आज गणित का एक समीकरण देकर लोगों से उसे सुलझाने को कहा और बताया कि इसका जवाब है फिल्म के ट्रेलर रिलीज का समय है. फिल्म के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह से शकुंतला देवी बनी विद्या को बचपन से ही जोड़-तोड़ का शोक है और वो बेहद आसानी से गणित की बड़ी-बड़ी गुत्थियों को सुलझा देती हैं.

देखें फिल्म का ये ट्रेलर: 

विद्या की बुद्धिमत्ता के आगे अच्छे-अच्छे लोग दंग रह जाते हैं और उन्हें भारत की सुपरवुमन के नाम से पुकारने लगते हैं. फिल्म में सान्या मल्होत्रा विद्या की बेटी के किरदार में हैं. फिल्म के इस ट्रेलर में मनोरंजन, ड्रामा और इमोशन देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें: काम पर लौटी विद्या बालन ने वैनिटी वैन से शेयर की फोटोज, चेहरे की खुशी बता रही है दिल का हाल

इस फिल्म का निर्देशन अनु मेनन ने किया है और इसमें अमित साध भी नजर आएंगे. फिल्म को 31 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).