बॉलीवुड

सारा अली खान ने रैंप पर बिखेरा अपनी खूबसूरत अदाओं का जलवा, कार्तिक आर्यन और इब्राहिम खान ने जमकर किया चीयर, देखें वीडियो

सारा ने एक फैशन शो में डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक की ड्रेस पहनकर रैम्प पर वॉक किया. वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थी. फैशन शो में कार्तिक को भी स्पॉट किया गया. सारा की रैप वॉक के दौरान कार्तिक आर्यन और इब्राहिम खान उनके लिए चीयर करते हुए नजर आए

सारा अली खान ने रैंप पर बिखेरा अपनी खूबसूरत अदाओं का जलवा, कार्तिक आर्यन और इब्राहिम खान ने जमकर किया चीयर, देखें वीडियो
सारा अली खान (Photo Credits: Instagram)

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों सुर्खियों का  हिस्सा बने हुए हैं. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. दोनों को जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल  2' में भी देखा जाएगा. अब एक बार फिर से दोनों लाइमलाइट में आ गए हैं. दरअसल, सारा ने एक फैशन शो में डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक की ड्रेस पहनकर रैम्प पर वॉक किया. वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थी. फैशन शो में कार्तिक को भी स्पॉट किया गया.

फैशन शो की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं. सारा की रैप वॉक के दौरान कार्तिक आर्यन और इब्राहिम खान (Ibrahim Khan) उनके लिए चीयर करते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में कार्तिक के एक्सप्रेशन देखने लायक है. उनके और इब्राहिम के बीच एक खास बॉन्ड भी देखने को मिल रहा है.

 

View this post on Instagram

 

#saraalikhan on ramp

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

यह भी पढ़ें:- सारा अली खान के घर के बाहर दिखें कार्तिक आर्यन, मीडिया को देखकर छुपा लिया चेहरा, देखें तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

#kartikaaryan and #ibrahimalikhan surprise #saraalikhan as she walked the ramp tonite in the capital #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

फैशन शो में रैंप की शोभा बढ़ाने के बाद सारा ने कहा कि, "पहली बार रैंप वॉक करने का अनुभव बेहद अच्छा था. ये गलत होगा अगर मैं ऐसा कहूं कि मैं बिल्कुल नर्वस नहीं थी. दोनों ही डिजाइनर्स ने मुझे बेहद सुंदर ड्रेस पहनने को दी थी." बता दें कि सारा आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिंबा' में नजर आई थी. वहीं कार्तिक को मार्च के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'लुका छुप्पी' में देखा गया था. फिल्म में कृति सेनन भी अहम भूमिका में थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2019 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).