सारा अली खान ने शेयर किया अपना हॉट वर्कआउट वीडियो, फैंस को किया मोटीवेट
कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन होने के कारण इन-दिनों हर कोई अपने घर पर समय बिता रहा है, ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारें भी अपना अधिकतर समय अपने घर पर ही बीता रहे. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम करते हुए वीडियो शेयर किया हैं. जिसमें वह जमकर पसीना बहाते नजर आ रही हैं.
कोविड-19 (Covid-19) की वजह से लॉकडाउन (Lockdown)होने के कारण इन-दिनों हर कोई अपने घर पर समय बिता रहा है, ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारें भी अपना अधिकतर समय अपने घर की साफ-सफाई और कुकिंग करते हुए फोटोज और वीडियों अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम करते हुए वीडियो शेयर किया हैं. जिसमें वह जमकर पसीना बहाती हुईं नजर आ रही हैं.
सारा अपने वर्कआउट के वीडियो अक्सर अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए शेयर करती हैं. हाल ही में सारा ने अपने फैंस के लिए मोटिवेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. सारा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'हल्के बोझ के लिए प्रार्थना न करें. पीठ के मस्सल के लिए काम कीजिए. उम्मीद के साथ उठो और संतुष्टि के साथ सो जाओ. अपने आप को हारने मत देना. अगर गिर जाओगे तो फिर से उठ जाना और आगे बढ़ते रहना.' यह भी पढ़े: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और विराट कोहली करेंगे लोगों को गलत जानकारियों के खिलाफ जागरुक, Tik Tok पर ‘मत कर फॉरवर्ड’ अभियान शुरू
सारा का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 8 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है तो वहीं उनके फैंस इसपर कई सारे कमेंट्स कर चुके हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान इन दिनों कुली नंबर 1 में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन वरुण के पापा डेविड धवन कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

