Sara Ali Khan Photos: सारा अली खान ने बीच सड़क पर खड़े होकर करवाया फोटोशूट, ब्लैक लुक देख रह जाएंगे दम
सारा अली खान ने अपनी नई फोटो शेयर की है जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. इस फोटो में सारा ब्लैक लुक में दिखाई दे रही हैं. सारा ने ये फोटो शूट बीच सड़क पर खड़े होकर करवाया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने भले ही अभी तक गिनी-चुनी फिल्में की हो लेकिन उनकी गिनती अभी से बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होने लगी है. सारा का अभिनय फैंस को बेहद पसंद आता है. इसके साथ साथ सारा अली खान अपने ग्लैमरस अंदाज से भी खूब खबरें बनाती हैं. सारा का लुक आए दिन सोशल मीडिया पर छाया रहता है. सारा अली खान अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन अपनी नई तस्वीरें पोस्ट करती रहती है. फिर चाहे वह कोई वेकेशन पिक्चर हो या फिर कोई फोटोशूट, सारा अपनी फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहती हैं.
सारा अली खान ने अपनी नई फोटो शेयर की है जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. इस फोटो में सारा ब्लैक लुक में दिखाई दे रही हैं. सारा ने ये फोटो शूट बीच सड़क पर खड़े होकर करवाया है. सारा अली खान की इन तस्वीरों को अब तक लाखों लाइक आ चुके हैं और हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं.
View this post on Instagram
फिल्मों की बात करें तो सारा अली खान आने वाले समय में अक्षय कुमार के साथ फिल्म अतरंगी रे में दिखाई देंगी. इस फिल्म में धनुष भी अहम् किरदार निभाते दिखाई देंगे. कुछ दिन पहले सारा और अक्षय ने फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किये थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

