Sara Ali Khan ने बिकिनी पहनकर की गर्मियों की शानदार शुरुआत, हॉट Photos इंटरनेट पर हुई वायरल
मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ गर्मियों ने भी दस्तक दे दिया है. ऐसे में सारा अली खान ने भी बेहद खास अंदाज में समर की शुरुआत की है. सारा ने आज सोशल मीडिया पर अपनी हॉट बिकिनी फोटोज शेयर की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं.
Sara Ali Khan Hot Photos: मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ गर्मियों ने भी दस्तक दे दिया है. ऐसे में सारा अली खान ने भी बेहद खास अंदाज में समर की शुरुआत की है. सारा ने आज सोशल मीडिया पर अपनी हॉट बिकिनी फोटोज शेयर की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर सारा ने इन तस्वीरों को पोस्ट किया उनका कातिलाना अंदाज लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है.
सारा ने इन पिक्चर्स को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आपके विटामिन सी का डेली डोज." चंद मिनटों में उनकी इन तस्वीरों को 5 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं और लोग भी उसकी चर्चा कर रहे हैं.
View this post on Instagram
ओरेंज बिकिनी पहनी हुईं सारा का ये अंदाज देखकर लोग भी उनकी सुंदरता की प्रशंसा कर रहे हैं. सारा ने फोटो को शेयर कर बताया कि ये मालदीव की है. एक्ट्रेस के फैंस भी इस बात से वाकिफ हैं कि मालदीव उनके सबसे पसंदीदा वेकेशन स्पॉट्स में से एक है.
बात करें वर्कफ्रंट की तो सारा जल्द ही धनुष और अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

