बॉलीवुड

हाथों में बंदूक लिए निकली Sapna Choudhary, नए गाने ‘गुंडी’ का टीजर हुआ रिलीज

सपना के इस नए प्रोजेक्ट का नाम गुंडी है. जिसका फर्स्ट लुक सपना ने हाल ही में शेयर किया था. इस वीडियो में सपना का लुक देखने लायक है.

हाथों में बंदूक लिए निकली Sapna Choudhary, नए गाने ‘गुंडी’ का टीजर हुआ रिलीज
सपना चौधरी (Image Credit: Instagram)

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस के चलते हमेशा चर्चा में रहती हैं. तो वहीं फैंस भी सपना चौधरी के डांस को खूब पसंद करते हैं. सपना चौधरी इन दिनों अपने म्यूजिक एल्बम को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं. ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हाथों में बंदूक लेकर चलती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान वो काफी गुस्से में दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने लिखा कि युद्ध लड़ो थाम युद्ध लड़ो - उठो नारियों खुद लड़ो. सपना का ये अंदाज सभी को बेहद पसंद आ रहा है.

सपना के इस नए प्रोजेक्ट का नाम गुंडी है. जिसका फर्स्ट लुक सपना ने हाल ही में शेयर किया था. इस वीडियो में सपना का लुक देखने लायक है. सपना के इस वीडियो को 64 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं यह भी पढ़े: Sapna Choudhary Video: जब The Great Khali के साथ रिंग में उतरीं सपना चौधरी ने जमकर लगाए थे ठुमके, देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

आपको बता दे कि सपना चौधरी के खिलाफ हाल ही में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धन की हेराफेरी, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है. सपना के खिलाफ पी एंड एम मूवीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन चावला ने शिकायत दर्ज करवाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).