लॉकडाउन के चलते संजय दत्त की पत्नी और बच्चें अटके हैं दुबई में, एक्टर ने बताया कैसा है उनका हाल

संजय दत्त ने कहा कि वो अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ वीडियो कॉल के जरिए कंनेट रहते हैं. ये मेरे लाइफ का सबसे अहम काम है इस समय. जब लॉकडाउन का ऐलान हुआ तो मेरे बच्चें दुबई में ही फंसे रह गए.

संजय दत्त परिवार (Image Credit: instagram)

24 मार्च को जैसे ही देश में लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान हुआ लोग जहां थे उनको वहीं रुकना पड़ गया. देश में आने जाने वाली सभी हवाई यात्राओं पर पाबंदी लगा दी गई. पहले इस लॉकडाउन को 14 अप्रैल तक के लिए रखा गया था लेकिन इसे बढाते हुए अब 3 मई तक के लिए कर दिया गया है. इस लॉकडाउन के चलते संजय दत्त (Sanjay Dutt) का परिवार भी दुबई (Dubai) में रह गया और अब तक देश नहीं लौट पाया है. ऐसे में संजय दत्त जहां मुंबई (Mumbai) में हैं वहीं मान्यता बच्चों को लेकर दुबई में अटकी हुई हैं.

ऐसे में अब संजय दत्त ने एक पोर्टल से बात करते हुए बताया है कि वो अपने परिवार को काफी मिस कर रहें हैं. संजय दत्त ने कहा कि वो अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ वीडियो कॉल के जरिए कंनेट रहते हैं. ये मेरे लाइफ का सबसे अहम काम है इस समय. जब लॉकडाउन का ऐलान हुआ तो मेरे बच्चें दुबई में ही फंसे रह गए. मैं अपने परिवार को काफी मिस कर रहा हूं. मेरे लिए वो सबकुछ हैं. मैं उन्हें बुरी तरह याद कर रहा हूं. यह भी पढ़े: संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने Hot Photo पोस्ट करके मचाया बवाल, इंटरनेट पर हुईं Viral

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त आने वाले समय में भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया, KGF: चैप्टर 2, शमशेरा, तोरबाज और पृथ्वीराज में दिखाई देंगे. फिलहाल तो लॉकडाउन के चलते फिल्मों की शूटिंग और सारे काम रुके हुए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Flydubai Hero Pilot: दुबई-इजराइल फ्लाइट में चाकू लगने के बाद भी लड़े भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार; पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया 'हीरो', बचीं 174 जिंदगियां

Mid-Air Crisis: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भिड़े दोनों पायलट; 2 मिनट में 17,400 फीट नीचे आया विमान, हाईजैक अलर्ट के बीच सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड