Sanjay Dutt: कैंसर से जंग लड़ रहे संजय दत्त की ये लेटेस्ट वायरल फोटो देखकर परेशान हुए फैंस, इस हाल में दिखे बाबा

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता संजय दत्त इन दिनों मुंबई में मौजूद हैं जहां वो अपने कैंसर की बीमारी का इलाज करा रहे हैं. अगस्त, 2020 में खबर आई थी कि संजय दत्त कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें फेफड़ों का कैंसर है जो काफी एडवांस्ड स्टेज पर है.

संजय दत्त (Photo Credits: Instagram)

Sanjay Dutt Viral Photo: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता संजय दत्त इन दिनों मुंबई में मौजूद हैं जहां वो अपने कैंसर की बीमारी का इलाज करा रहे हैं. अगस्त, 2020 में खबर आई थी कि संजय दत्त कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें फेफड़ों का कैंसर है जो काफी एडवांस्ड स्टेज पर है. इसके बाद संजय और उनेक परिवारवालों ने मुंबई में ही ट्रीटमेंट कराने का फैसला किया और कोकिलाबेन अस्पताल में डॉक्टरों से वो उनके स्वास्थ को लेकर सलाह-मशविरा ले रहे हैं.

इसी बीच सोशल मीडिया पर अब संजय दत्त की लेटेस्ट फोटो वायरल (Viral) हो रही है जिसे देखकर उनके सभी शुभचिंतक परेशान हैं. फोटो में संजय दत्त अस्पताल में नजर आ रहे हैं. ब्लू टी-शर्ट पहने बैग लिए संजय पहले से काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं. फोटो को देखकर मालूम होता है कि उनकी बीमारी और साथ ही उनकी किमोथेरेपी (Chemotherapy) का काफी असर उनके स्वास्थ पर भी पड़ा है.

ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt: कैंसर से पीड़ित संजय दत्त ने दुबई में अपने बच्चों से की मुलाकात, पत्नी मान्यता दत्त ने शेयर की ये फैमिली फोटो

ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt Health Update: लंग कैंसर से पीड़ित संजय दत्त कीमोथेरेपी के तीसरे डोज के लिए जल्द लौटेंगे मुंबई: रिपोर्ट्स

बताया जा रहा था कि संजय दत्त ने मुंबई में अपनी किमोथेरेपी की दो साइकिल पूरी कर ली है और हाल ही में दुबई से मुंबई लौटने के बाद उन्होंने अपनी तीसरी किमोथेरेपी शुरू की. संजय अपने बच्चों से मिलने दुबई गए हुए थे जिसके बाद वो मुंबई लौट आए.

आपको बता दें कि संजय दत्त के कैंसर से पीड़ित होने की खबर आने के बाद उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने स्टेटमेंट जारी करते हुए सभी से आग्रह किया था कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संजू जे बेहतर स्वास्थ के लिए प्रार्थना करें.

Share Now

संबंधित खबरें

Flydubai Hero Pilot: दुबई-इजराइल फ्लाइट में चाकू लगने के बाद भी लड़े भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार; पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया 'हीरो', बचीं 174 जिंदगियां

Mid-Air Crisis: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भिड़े दोनों पायलट; 2 मिनट में 17,400 फीट नीचे आया विमान, हाईजैक अलर्ट के बीच सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड