RIP Rishi Kapoor: ऋषि कपूर के निधन पर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने फोटो शेयर करके लिखा ये इमोशनल पोस्ट
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर भी अपने पिता के निधन के चलते पूरी तरह से शोकाकुल नजर आ रही हैं. रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने आज इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा है.
Rishi Kapoor Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया. उनके निधन की खबर को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा था कि उनकी दुनिया उजड़ गई है और वे बेहद दुखी हैं. इसके बाद कई सारे बॉलीवुड एक्टर्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया. अब ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) भी अपने पिता के निधन (Demise) के चलते पूरी तरह से शोकाकुल नजर आ रही हैं.
रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने आज इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा है. रिद्धिमा ने लिखा, "पापा आई लव यू- मेरे जांबाज योद्धा आपकी आत्मा को शांति मिले. मैं हर दिन आपके फेस टाइम कॉल्स को मिस करूंगी! तब तक जब तक हम फिर मिले. पापा आई लव यू." ये भी पढ़ें: RIP Rishi Kapoor: दिल्ली में फंसी थी ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी, गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरन दी मुंबई जाने की इजाजत
इसी के साथ एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने भी आज अपने बचपन की फोटो शेयर करते हुए अपने अंकल ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी है. करिश्मा ने लिखा, "हमेशा परिवार का ख्याल रखने वाले... चिंटू अंकल आपके साथ खाने और रेस्टोरेंट के बारे में बातें करना मिस करूंगी."
View this post on Instagram
आपको बता दें कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर उनके अंतिम समय पर उनके पास मौजूद नहीं थी. दिल्ली में रह रही रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने उनके साथ अन्य 4 लोगों को सड़क मार्ग से मुंबई जाने की इजाजत दे दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

