बॉलीवुड

Rashami Desai Dance Video: रश्मि देसाई ने डांस करते हुए बनाई Reels, कूल स्टाइल में वीडियो हुआ वायरल

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई लॉकडाउन के इस समय में अपने फैंस के मनोरंजन का भी भरपूर ख्याल रखती नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहने वाली रश्मि अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज से अपने चाहनेवालों का दिल जीत लेती हैं.

Rashami Desai Dance Video: रश्मि देसाई ने डांस करते हुए बनाई Reels, कूल स्टाइल में वीडियो हुआ वायरल
रश्मि देसाई (Photo Credits: Instagram)

Rashami Desai Dance Video: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई लॉकडाउन के इस समय में अपने फैंस के मनोरंजन का भी भरपूर ख्याल रखती नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहने वाली रश्मि अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज से अपने चाहनेवालों का दिल जीत लेती हैं. एक्ट्रेस ने आज अपना एक डांस वीडियो पोस्ट किया है जिसमें अपने स्टाइल से वो लोगों का भरपूर अटेंशन पा रही हैं.

रश्मि ने आज पिंक टॉप और ट्रैक पेंट्स पहनकर अपने हॉट स्टाइल में डांस करते हुए इंस्टाग्राम रील्स वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ये केवल मजे के लिए और मुझे लगता है कि मुझे ये और चाहिए." उनके इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं ये काफी वायरल भी हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Rashami Desai Hot Video: बोल्ड फोटोशूट के लिए ऐसा पोज देती दिखीं रश्मी देसाई, अकेले में देखें ये हॉट वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)

इंस्टाग्राम पर मजेदार रील्स वीडियो बनाकर लोग भी काफी एन्जॉय करते नजर आते हैं और अब सेलिब्रिटीज भी इसका आनंद लेते नजर आ रहे हैं. रश्मि देसाई के अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, हरयाणवी डांसर सपना चौधरी समेत अन्य कई मशहूर कलाकार इसी तरह से अपने वीडियोज से लोगों को एंटरटेन करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2021 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).