बॉलीवुड

Ranveer Singh की 'Cirkus' से लेकर 'Avatar: The Way of Water' तक, बॉलीवुड की ये बड़ी फिल्में दिसंबर 2022 में देंगी दस्तक

बॉलीवुड के लिए साल 2022 काफ उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. एक तरफ जहां 'आरआरआर' और 'भूल भुलैया 2' समेत कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस धमाका करती नजर आई.

Ranveer Singh की 'Cirkus' से लेकर 'Avatar: The Way of Water' तक, बॉलीवुड की ये बड़ी फिल्में दिसंबर 2022 में देंगी दस्तक
2022 में रिलीज होने वाली फिल्में (Photo Credits: Instagram)

Bollywood Films Releasing in December 2022: बॉलीवुड के लिए साल 2022 काफ उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. एक तरफ जहां 'आरआरआर' और 'भूल भुलैया 2' समेत कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस धमाका करती नजर आई. वहीं 'लाल सिंह चड्ढा' और 'पृथ्वीराज' जैसी बड़े बजट की फिल्में भी नजफ आई. बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती नजर आई. इस साल दिसंबर में कई बहुप्रतीक्षित फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देती नजर आएंगी.

इस महीने रणवीर सिंह से लेकर तापसी पन्नू तक की कई फिल्में दर्शकों के बीच उन्हें एंटरटेन करने के लिए दस्तक देती नजर आएंगी. पेश है इस महीने रिलीज होने वाली फिल्मों से जुड़ी ये अहम जानकारी

सर्कस (Cirkus)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर सिंह की इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है. फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी झलक देखने को मिलेगी. इस कॉमेडी फिल्म में संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव समेत अन्य कई कलाकार नजर आएंगे. ये फिल्म 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

ब्लर (Blur)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

तापसी पन्नू अपनी इस फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर भी नजर आएंगी. इस फिल्म को अजय बहल ने निर्देशित किया है और ये 9 दिसंबर 2022 को जी5 पर रिलीज हो रही है.

कुशी (Kushi)

कुशी मूवी पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

समांथा प्रभु और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'कुशी' मलयालम तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी. ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

 अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar: The Way of Water)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bailey Bass (@baileybass)

ये साइंस फिक्शन फिल्म 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 2009 में आई फिल्म 'अवतार' की ये सीक्वल है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

गोविंदा नाम मेरा (Govinda Naam Mera)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर स्टारर ये रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 16 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नीप्लस हॉ स्टार पर रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2022 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).