Ranveer Singh Deletes Wedding Photos: रणवीर सिंह ने दीपिका संग शादी की तस्वीरें डिलीट कीं, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
बॉलीवुड के एनर्जी से भरे अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं. उन्होंने अपनी सभी पोस्ट भी हटा दी हैं जो जनवरी 2023 से पहले की थीं.इस अचानक हुए बदलाव ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
Ranveer Singh Deletes Wedding Photos: बॉलीवुड के एनर्जी से भरे अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं. उन्होंने अपनी सभी पोस्ट भी हटा दी हैं जो जनवरी 2023 से पहले की थीं.इस अचानक हुए बदलाव ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. कुछ का मानना है कि यह रणवीर और दीपिका के बीच रिश्ते में दरार का संकेत है, वहीं कुछ का कहना है कि यह किसी नए प्रोजेक्ट या रणनीति का हिस्सा है. Don 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी स्टारर 'डॉन 3' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरु होगी शूटिंग!
रणवीर और दीपिका ने 14-15 नवंबर 2018 को इटली में धूमधाम से शादी की थी. उनकी शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी.हालांकि, रणवीर और दीपिका ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. यह देखना बाकी है कि रणवीर सिंह इस कदम के पीछे की असली वजह क्या है. प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Deepika Padukone, स्टायलिश लुक से फैंस का जीता दिल (Watch Video)
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आई थीं, फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. अब उनकी आगामी फिल्म कल्कि है जिसमें वे प्रभास के साथ दिखाई देंगी. वहीं रणवीर सिंह आखिरी बार रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई दिए थे और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाया था. उनकी आगामी फिल्म सिंघम है जिसमें वे अजय देवगन के साथ सिंबा के किरदार में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

