Don 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी स्टारर 'डॉन 3' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरु होगी शूटिंग!
शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'डॉन' के तीसरे पार्ट का हाल ही में ऐलान हुआ था, जिसमें अब रणवीर सिंह नए डॉन के किरदार में नजर आएंगे, उनके अपोजिट दिखाई देंगी कियारा आडवाणी. अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है.
Don 3: शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'डॉन' के तीसरे पार्ट का हाल ही में ऐलान हुआ था, जिसमें अब रणवीर सिंह नए डॉन के किरदार में नजर आएंगे, उनके अपोजिट दिखाई देंगी कियारा आडवाणी. अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है.फिल्म की शूटिंग अगले साल के फरवरी महीने में शुरु होगी. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से 'दैनिक जागरण' में प्रकाशित हुई है. Manisha Koirala ने खोला Heeramandi के इंटिमेट सीन का राज, शेखर सुमन वाले सेक्स सीन के बारे में कही ये बात!
सूत्रों का कहना है कि फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, दुबई और यूरोप के कुछ खूबसूरत लोकेशन्स पर होगी. 'डॉन' के पहले दो पार्ट में शाहरुख खान ने डॉन का किरदार निभाया था. दोनों ही पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए थे. रणवीर सिंह के डॉन बनने की खबर सुनकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं. वहीं, कियारा आडवाणी के साथ उनकी जोड़ी भी दर्शकों को काफी पसंद आने की उम्मीद है.
View this post on Instagram
फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर इस साल की शुरुआत में काम शुरू हुआ था. फरहान अभिनेता के रूप में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग जुलाई से करेंगे, फिल्म का नाम अब तक सामने नहीं आया है. वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि रणवीर इस साल के अंत में निर्देशक आदित्य धर की अनाम एक्शन थ्रिलर की शूटिंग करेंगे. उसके बाद 'डॉन 3' पर दोनों काम शुरू करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

