बॉलीवुड

Aarti Roy Passes Away: Rani Mukerji पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की नानी आरती रॉय का हुआ निधन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मंगलवार की शाम उनकी नानी आरती रॉय का निधन हो गया है.

Aarti Roy Passes Away: Rani Mukerji पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की नानी आरती रॉय का हुआ निधन
रानी मुखर्जी फैंस (Photo Credits: Instagram)

Aarti Roy Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मंगलवार की शाम उनकी नानी आरती रॉय का निधन हो गया है. आरती 90 वर्ष की थीं और बुढ़ापे से संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं. आरती, रानी की नानी और देबश्री की मां थीं. आरती की तीन बेटियां हैं और वे बीते कुछ महीनों से बड़ी बेटी के साथ रह रही थीं.

आरती रॉय के निधन की जानकारी उनकी बेटी देबश्री रॉय ने शेयर की है. देबश्री अपनी मां के काफी क्लोज रही हैं उन्होंने एक इंटरव्यू में जिक्र किया था कि वे अपनी मां के कारण ही फिल्मों में डेब्यू कर सकी हैं.  वे उन्हें डांस क्लास में ले जाती थीं और कॉस्टूय भी खरीदती थीं.

आरती रॉय को इसी साल अगस्त महीने में गिरने की वजह से माथे पर गंभीर चोट आई थी. इसकी जानकारी देबश्री ने ही दी थी. उन्होंने कहा था कि मेरी मां मेरी बड़ी बहन के साथ रह रही है. वह गिर गई और उन्हें माथे पर चोट आई है. उनका बहुत खून बह गया और वह बेहोश हो गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2022 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).