Randeep Hooda थ्रिलर कॉप इंस्पेक्टर अविनाश वेब सीरीज से अपना डिजिटल डेब्यू करेंगे
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं. यह एक कॉप थ्रिलर है, जो पुलिस ऑफिसर अविनाश मिश्रा की जिंदगी की सच्ची घटनाओं पर आधारित है. नीरज पाठक द्वारा निर्देशित और पाठक व कृष्ण चौधरी द्वारा निर्मित यह शो उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है.
रणदीप हुड्बॉडा डिजिटल डेब्लीयू वुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' (Inspector Avinash) के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं. यह एक कॉप थ्रिलर है, जो पुलिस ऑफिसर अविनाश मिश्रा की जिंदगी की सच्ची घटनाओं पर आधारित है. नीरज पाठक द्वारा निर्देशित और पाठक व कृष्ण चौधरी द्वारा निर्मित यह शो उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है.
रणदीप इस पर कहते हैं, "मैं अपने हर एक किरदार के साथ नई चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को निभाने के लिए उत्साहित हूं और 'इंस्पेक्टर अविनाश' ने ऐसा करने का एक गजब का मौका दिया है. यह उनकी जिंदगी की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक प्रेरणादायक और दिलचस्प किरदार है." सीरीज की शूटिंग दिसंबर से शुरू हो रही है. इसे जियो स्टूडियोज और गोल्ड माउंटाइ पिक्च र्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है. यह भी पढ़े: Unfair And Lovely: इलियाना डिक्रूज, रणदीप हुड्डा ने अपने वर्क फ्रॉम होम मोड पर की बात
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा बलविंदर सिंह जंजुआ निर्देशित फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' में इलियाना डिक्रूज के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा प्रभु देवा निर्देशित सलमान खान की बहु चर्चित फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में अहम भूमिका में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2020 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

